Narayan Singh Suman

पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का कोरोना से निधन, पत्नी और बेटी की हो चुकी मौत

1081 0

आगरा । सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामजी लाल सुमन के छोटे भाई व प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन (Narayan Singh Suman) का कोरोना से निधन हो गया है। देर रात उनकी बेटी की भी कोरोना से मौत हो गई थी। इसके पहले बुधवार को उनकी पत्नी की भी कोरोना के कारण जान चली गई थी। लगातर तीन मौतों से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे नारायण सिंह सुमन (Narayan Singh Suman) के परिवार पर कोरोना कहर बरपा रहा है। दो दिन पहले उनकी पत्नी की कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद देर रात उनकी बेटी सुभद्रा की कोरोना से मौत हो गई। वहीं आज सुबह नारायण सिंह (Narayan Singh Suman) का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया जिसके बाद से उनके पैतृक गांव बहरदोई में शोक की लहर है।आगरा और हाथरस में उनके निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और राजनेताओं का तांता लगा हुआ है।

बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे नारायण सिंह सुमन (Narayan Singh Suman)

2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की जीत के बाद सीएम मायावती (CM Mayawati)  ने अपनी कैबिनेट में नारायण सिंह सुमन को जगह दी थी। उन्हें उद्यान एवं खाद्य संस्करण मंत्री बनाया गया था, लेकिन 2012 में बसपा उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में आगरा की सुरक्षित सीट से बसपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।

राजनीति में वर्षों से सक्रिय रामजी लाल सुमन का परिवार इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। कोरोना की वजह से घर में एक साथ हुई तीन मौतों ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन के बड़े भाई रामजी लाल सुमन भी कोरोना से ग्रसित थे, लेकिन अब उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह अब खतरे से बाहर हैं।

Related Post

governor

राज्यपाल ने बताईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- मेरी सरकार की प्रतिस्पर्धा अब स्वयं से

Posted by - May 23, 2022 0
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने राज्य सरकार (State government) के पिछले पांच वर्षों को सुशासन का काल कहा…
अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बोले-हम स्थिर सरकार देंगे, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Posted by - November 24, 2019 0
  मुंबई। महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद अजित पवार ने पहली बार ट्वीट किया है।…
अब्दुल सत्तार का मंत्री पद से इस्तीफा

महाराष्ट्र : अब्दुल सत्तार का मंत्री पद से इस्तीफा, फडणवीस बोले- उद्धव सरकार का पतन शुरू

Posted by - January 4, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने विभागों के बंटवारे से पहले ही इस्तीफा दे दिया…
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बलात्कार की घटना का लिया संज्ञान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान शहर में कुछ दिन पूर्व घटी…
CM Yogi interacted directly with the beneficiaries of PM Awas Yojana Urban 2.0.

सीएम योगी का सहज अंदाज, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों को पहली किस्त अंतरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…