kedarnath

केदारनाथ में जमीं तीन फीट से ज्यादा बर्फ, बारिश से कई मार्ग बाधित

1166 0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बीते तीन दिनों से जमकर बर्फबारी 9heavy snowfall in kedarnath dham) हो रही है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गए हैं, जबकि, धाम में भीषण ठंड पड़ रही है। धाम में तीन फीट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। वहीं, निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिस कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही जगह-जगह मलबा आने से सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं।

बता दें कि निचले क्षेत्रों में तीन दिनों से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है, जिस कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण लिंक मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। सूर्यप्रयाग-मुसाढूंग मोटरमार्ग पर शीशों गांव के पास अतिवृष्टि के कारण सड़क बाधित हो गई. यहां से गुजर रहा पिकअप वाहन भी मलबे की जद में आ गया, जिससे वाहन को भारी क्षति हुई है।

दूसरी ओर बेमौसमी बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। फसलों के बर्बाद होने से किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है, जिले के केदारघाटी में ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, मटर, धनिया, प्याज, लहसुन, भिंडी आदि फसल और साग-सब्जी के साथ बाग बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है।

बर्फबारी के चलते 17 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हो गई है जबकि केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे द्वितीय चरण के सभी कार्य भी बंद पड़ गए हैं। धाम में बीते तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है। पूरी केदारनगरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है।

अप्रैल महीने में धाम में इतनी ज्यादा बर्फबारी होती नहीं है, लेकिन इस बार सर्दियों के बजाय इन दिनों धाम में ज्यादा बर्फबारी हो रही है। धाम में बर्फबारी होने से शंकराचार्य समाधि स्थल और तीर्थ पुरोहितों के भवनों का कार्य ठप पड़ गया है। इसके अलावा धाम में अन्य कार्यों को करना भी मुश्किल हो गया है।

Related Post

CM Dhami

महिला रामलीला मंचन में पहुंच सीएम धामी, भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद

Posted by - April 11, 2023 0
हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Dhami)  पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में महिलाओं की ओर से हल्द्वानी में आयोजित रामलीला कार्यक्रम…
Indira Hridyesh

हल्द्वानी:  इंदिरा हृदयेश गुरुग्राम मेदांता में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार

Posted by - March 16, 2021 0
हल्द्वानी।  नेता प्रतिपक्ष (Indira Hridayesh) को खराब स्वास्थ्य के चलते गुरुग्राम मेदांता में भर्ती कराया गया है।  डॉक्टरों की निगरानी…
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, खिलाड़ियों से की मुलाकात

Posted by - November 20, 2022 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार सुबह सैर पर निकले। निजी कार्यक्रम के…
CM Dhami

₹249.56 करोड़ की सहायता से मजबूत होगा प्रदेश का आधारभूत ढांचा: सीएम धामी

Posted by - December 15, 2025 0
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी…