amarnath yatra

कोरोना को लेकर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अस्थायी रूप से किया निलंबित

724 0

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी)  (Shri amarnathji shrine board) ने गुरुवार को तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। बोर्ड ने ट्वीट कर कहा है कि देश में कोरोना की ​​स्थिति और सभी आवश्यक एहतियाती कदमों को ध्यान में रखते हुए श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा रहा है। साथ ही कहा कि स्थिति में सुधार होते ही उसे फिर से खोल दिया जाएगा।

अमरनाथ तीर्थ यात्रा जो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण निलंबित कर दी गई थी, वो इस साल 28 जून को शुरू होने वाली है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू हुआ था। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते कुछ साधुओं ने ही यात्रा की थी जबकि साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से तीन दिन पहले यानी दो अगस्त को आतंकवाद के खतरे के मद्देनजर यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था।

पिछले महीने की शुरुआत में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों ने कहा था कि सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू हैं और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड  (Shri amarnathji shrine board)  (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने कहा कि दोनों मार्गों के लिए रजिस्ट्रेशन देश में 446 निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक (316), जम्मू कश्मीर बैंक (90) और यस बैंक (40) की शाखा शामिल हैं।

वर्ष 2019 में 3.42 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए थे।

Related Post

आजम खान

पेशी पर रामपुर जाते वक्त आजम खान, बोले- मेरे साथ हो रहा है आतंकी जैसा सलूक

Posted by - February 29, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान ने योगी सरकार की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया…

उत्तराखंड की बेटी शीतल समेत पांच भारतीयों ने माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा

Posted by - August 17, 2021 0
उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) मुख्यालय के साहसिक खेल विभाग में कार्यरत सल्मोड़ा, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) निवासी पर्वतारोही शीतल (25)…
पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 73 रुपये व मुंबई में 80 के पार

Posted by - June 9, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 73 रुपये प्रति लीटर पर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई…