Sitaram Yechury

सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का महज 34 साल की उम्र में कोरोना से निधन

728 0

नई दिल्ली । 34 वर्षीय आशीष येचुरी (Sitaram Yechury) , सीपीआई (एम) के बड़े नेताओं में शुमार सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) के बड़े बेटे हैं। वह कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आशीष का निधन हो गया।

  • दो हफ्ते पहले हुए थे कोरोना संक्रमित
  • मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

कोरोना की दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। श्मशान घाट पर शव जलाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है तो कब्रिस्तानों में जगह ही नहीं बची है। मौत के इस तांडव का शिकार इस बार सबसे अधिक युवा हो रहे हैं।

34 वर्षीय आशीष येचुरी, सीपीआई (एम) के बड़े नेताओं में शुमार सीताराम येचुरी के बड़े बेटे हैं। वह कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आशीष का निधन हो गया। आशीष को दो हफ्ते पहले दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता शिफ्ट किया गया था।

आशीष येचुरी इस साल 9 जून को 35 साल के हो जाते, लेकिन कोरोना ने ऐसा होने नहीं दिया. 34 साल 10 महीने की उम्र में ही आशीष का कोरोना से निधन हो गया। परिवार का कहना है कि आशीष की रिकवरी हो रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक उनकी सांसें थम गई।

आशीष येचुरी, एक अखबार में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में काम कर रहे थे। दो हफ्ते तक कोरोना से जंग लड़कर जीत की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही आशीष की सांसें थमने से उनके परिवार के साथ दोस्तों में गम का माहौल है। उनके पिता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके अपने बड़े बेटे के निधन की खबर दुनिया को दी।

माकपा नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने ट्वीट करके कहा, ‘मुझे दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे बड़े बेटे का कोरोना के कारण निधन हो गया है, मैं उन लोगों को शुक्रिया कहता हूं, जिन्होंने मुझे उसके ठीक होने की उम्मीद दी और उसका इलाज किया, इसमें डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर शामिल हैं।’ फिलहाल, सीताराम येचुरी भी क्वारनटीन हैं।

आशीष येचुरी के निधन पर सीपीआई (एम) ने भी दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने गुरुवार सुबह ट्वीट में कहा, ‘सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) और इंद्राणी मजूमदार के बेटे आशीष येचुरी के निधन से हम दुखी है। उनकी मौत कोरोना के कारण हुई, वह 35 साल के थे, सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।’

Related Post

CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने दी सौगात: कृषि उपज मंडियों में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

Posted by - January 13, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal ) के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषकों की आय में वृद्धि कर उनके…
PM Modi, cm dhami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

Posted by - March 23, 2026 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष…
CM Bhajanlal

सीएम भजनलाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए दी स्वीकृति

Posted by - November 10, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सरकारी परिसम्पत्तियों की तात्कालिक मरम्मत के लिए 1,012 करोड़ 92…
Savin Bansal

कोषागार में पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

Posted by - November 25, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर 25 नवंबर,2025 को मुख्य कोषागार देहरादून में…
UP Police SI

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

Posted by - March 12, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (UP Police SI Exam) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती…