Rupees

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत

2484 0
मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत (Rupee rises 23 paise against US dollar)  होकर 74.64 के स्तर पर आ गया।
शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर में कमजोरी के कारण रुपया आज शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 74.64 के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण को 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिए खोलने से निवेशकों की भावनाएं मजबूत हुईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.65 पर खुली, फिर कुछ बढ़त हासिल करते हुए 74.64 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की वृद्धि दर्शाता है। पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 90.94 पर आ गया। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 67.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

Related Post

SBI

कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और SBI ने हाउसिंग लोन के लिए को-लेंडिंग एग्रीमेंट किया

Posted by - March 29, 2022 0
लखनऊ: कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, किफायती हाउसिंग फाइनेंस स्पेस पर फोकस्ड और कॅप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (Capri Global Capital…

टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में भारती एयरटेल, चेयरमैन सुनील ने कही ये बात!

Posted by - August 31, 2021 0
भारती एयरटेल जल्द मोबाइल फोन की सेवा दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने निवेशकों के…