Congress

प.बंगाल: मतदान से पहले बमबारी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

820 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव देखने को मिल रहा है। इलाके में बमबारी के कारण एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान से पहले मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में राजनीतिक हिंसा लगातार जारी है। इस हिंसा में बलि का बकरा पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता बन रही है। टीएमसी और कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति के चलते एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई।

बता दें कि मुर्शिदाबाद में वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव देखने को मिल रहा है।

आरोप है कि है कि लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का निशाना बनाया जा रहा है। इलाके में बमबारी होने की बात सामने आ रही है, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक का नाम कासिम अली (Qasim Ali) बताया जा रहा है।

हरिहरपारा (Hariharpara) विधानसभा क्षेत्र के खोसलपुर (Khosalpur) इलाके में हुई बमबारी से आठ लोग घायल हो गए है, जिसके चलते इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। संभावित संघर्ष के मद्देनजर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है।

Related Post

बसपा सुप्रीमो को लेकर साधना ने दिया विवादित बयान,बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Posted by - January 20, 2019 0
चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जनपद के बबुरी थाना के परनपुरा गांव में किसान कुंभ अभियान कार्यक्रम में भाजपा की…
CM Yogi

एम सैंड को करें प्रोत्साहित, नदी तंत्र की परिस्थितिकी को करें संरक्षित

Posted by - August 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की और…
AK Sharma

विकास के तीसरे इंजन को जोड़कर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएं और सर्वांगीण विकास का अवसर दें: एके शर्मा

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जनपद मऊ के सदर चौक में आयोजित…