amitshaha

बीजेपी अध्यक्ष ने कुंभ में लगाई आस्था की डुबकी साथ ही किया बड़े हनुमान जी का दर्शन

1344 0

प्रयागराज। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को कुंभ पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मोर्या और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे भी हैं।संगम में स्नान के बाद अमित शाह और सीएम योगी ने त्रिवेणी संगम पर आरती की। इसके बाद कुंभ मेला के सेक्टर 14 स्थित जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर पहुंचे। यहां भोजन करने के पहले अमित शाह ने वहां मौजूद सभी संतों का लिया आशीर्वाद। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के आगे भी झुक कर उन्हें प्रणाम किया।

ये भी पढ़ें :-संसदीय दल की बैठक के दौरान सोनिया ने पीएम को बताया ‘ब्लफमास्टर’ 

आपको बता दें स्नान के बाद शाह और योगी ने गंगा आरती की। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरि गिरि, जूना अखाड़ा के आचार्य अवधेशानंद गिरि, योग गुरु बाबा रामदेव समेत सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :-बजट सत्र के आखिरी दिन मुलायम का पीएम को लेकर बयान 

जानकारीके मुताबिक अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम बंधवा लेटे हुए बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मंदिर के स्वागत कक्ष में बैठ कर उन्होंने जलपान किया फिर गुरु कार्शदी आश्रम के लिए रवाना हुए।वहीँ शाह की फ्लीट पर चढ़कर समाजवादियों ने काला झंडा दिखाकर हंगामा किया। इस दौरान संदीप यादव, जिला अध्यक्ष युवाजन सभा, शिव यादव, मोहित पांडेय, बृजेश विश्वकर्मा आदि को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Post

बीजेपी ने गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेला-मायावती

Posted by - January 26, 2019 0
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर भारतीय गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेलने का आरोप लगाया उन्होंने…
Priyanka-Gandhi

UP में प्रयागराज दौरे पर पहुंची प्रियंका, निषाद समुदाय के लोगों से करेंगी मुलाकात

Posted by - February 21, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वह यहां निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात…
Yogi government is working on mission mode to provide employment to youth

युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर मिशन मोड में जुटी योगी सरकार

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में व्यावसायिक शिक्षा के चयनित…
नो टाइम टू डाई

कोरोना वायरस के चलते नहीं हो रहा जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ प्रीमियर

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में दस्तक देकर लोगों का जीना हराम…