VC Mishra

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन वीसी मिश्रा का निधन

1106 0

प्रयागराज।  बार काउंसिल आॅफ इंडिया (BCI) के पूर्व चेयरमैन विनय चंद्र मिश्रा (VC Mishra) का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

विनय चंद्र मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता विवेक मिश्रा ने बताया कि उनके पिता पिछले तीन दिनों से बीमार थे और मंगलवार दोपहर में ही उनकी कोरोना रिपोर्ट आई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।  उन्होंने बताया कि वीसी मिश्रा (VC Mishra) उत्तर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता रहे और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सात बार अध्यक्ष और चार बार महासचिव रहे।

पृथक-वास में गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि वीसी मिश्रा मूलत: इटावा जिले के थे और तीन बार बार काउंसिल आॅफ इंडिया के चेयरमैन रहे। साठ के दशक में वह लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। हालांकि बाद में वह वकालत के पेशे में आए और वकीलों के बड़े नेता बने।

अधिवक्ता समुदाय में वीसी मिश्रा (VC Mishra) के तौर पर लोकप्रिय रहे मिश्रा वकीलों के एक निडर नेता थे और वकीलों के कई आंदोलनों का उन्होंने नेतृत्व किया।  मिश्रा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

इलाहाबाद की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने वीसी मिश्रा (VC Mishra) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिश्रा अधिवक्ताओं के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति थे और उनकी गिनती देश के बड़े अधिवक्ताओं में होती थी।

Related Post

AK Sharma

फाल्ट होने पर शीघ्र ठीक किया जाए, टेढ़े पोल व झूलते तारों को ठीक करें: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 10, 2024 0
लखनऊ। यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकाय निदेशालय में बिजली महकमें के आला अफसरों के…
Abhishek Manu Singhavi

PM मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, सिंघवी ने ठहराया कोरोना संकट के लिए जिम्मेदार

Posted by - April 23, 2021 0
 नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कोविड-19 की दूसरी लहर को संभालने में नाकाम रहने पर सरकार पर फिर से…
CM Dhami

गौचर मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है: मुख्यमंत्री

Posted by - November 14, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर…