covid-19

हालात और बिगड़े, एक दिन में 879 की मौत, मिले 1,61,736 नए संक्रमित

857 0

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,61,736 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर ।,36,89,453 हो गए। कोविड-19 से पीडित लोगों के ठीक होने की दर और गिर गई, अब यह 89.51 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार की सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इनमें बताया गया कि संक्रमण के कारण और 879 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 1,71,058 हो गई।

विदेश निर्मित कोविड-19 टीकों को आपात मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज

संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार 34वें दिन हुई बढ़ोतरी के बीच देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 12,64,698 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है।

देश में सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे।

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से अब तक 1,22,53,697 लोग उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

सामूहिक एकजुटता  से ही हारेगा कोरोना : मोदी

वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 12 अप्रैल तक 25,92,07,108 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,00,122 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

Related Post

CM Bhajanlal

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को किया आमंत्रित

Posted by - August 22, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जयपुर में शुरू हो रहे उत्तर भारत के पहले विप्रो…
CM Vishnudev Sai's Japan visit

PM मोदी की यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: विष्णुदेव साय

Posted by - August 26, 2025 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) इन दिनों जापान यात्रा पर हैं। ओसाका एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ सप्ताह…

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, अब मिलिट्री स्कूल-कॉलेजों में भी लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। अब मिलिट्री के स्कूल और कॉलेजों में भी लड़कियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। अब…
तुलसी गबार्ड

अमेरिकी मीडिया ने हिन्दुओं के खिलाफ छेड़ रखा है दुर्भावना का अभियान : तुलसी गबार्ड

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बारे में पश्चिमी देशों की मीडिया में भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण रिपोर्टिंग कर…
National Youth Festival

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में टीम यूपी ने जीता प्रथम पुरस्कार, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - January 16, 2023 0
लखनऊ। कर्नाटक के हुबली धारवाड़ में 12 से 16 फरवरी तक आयोजित हुए 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव ( National Youth…