NIA

NIA ने सचिन वाजे के सहयोगी रियाज काजी को गिरफ्तार किया

886 0
मुंबई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सचिन वाजे के सहयोगी सहायक पुलिस निरीक्षक रियाज काजी (Riyaz Kazi)को गिरफ़्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी NIA के एक अधिकारी ने दी। एंटीलिया के बाहर विस्‍फोटक रखने और मनसुख हिरेन की मौत मामले में यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है।

एनआईए ने सचिन वाजे (Sachin Waghe)  के सहयोगी रियाज काजी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी एनआईए के अधिकारी ने दी है। रियाज काजी ने कथित रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी के संबंध में सचिन वाजे की मदद की थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक रियाज काजी (Riyaz Kazi) को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी के संबंध में सचिन वाजे की मदद की थी।

 एनआईए अधिकारी ने बताया, काजी को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि उसे आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी द्वारा उसकी भूमिका सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया।

विस्फोटक भरा वाहन की जांच करने के बाद NIA  ने 13 मार्च को वाजे को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने काजी और कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एजेंसी ने मामले के संबंध में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह का बयान भी दर्ज किया है।

इसी के साथ NIA ने मुंबई के व्यपारी मनसुख हिरेन की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है। वाजे को गिरफ्तार करने के बाद NIA ने उसके द्वारा इस्तेमाल की गई कई लग्जरी कारें भी बरामद की हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने लम्बित मुकदमों को समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये

Posted by - October 8, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों को विशेष अभियान के तहत और समयबद्धता…

BJP सांसद बोले- कांग्रेस की वजह से बढ़े पेट्रोल के दाम, हम तो गलतियां सुधारने में लगे हैं

Posted by - July 2, 2021 0
महामारी के बीच बड़ी महामारी बनी महंगाई कम होने के नाम नहीं ले रही है, जिस केंद्र सरकार पर इसे…
Kamala Harris

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पहली महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन रचा इतिहास

Posted by - November 8, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 77 साल की उम्र में 46वें राष्ट्रपति का चुनाव जीत इतिहास रच…