CRPF IN BANGAL

केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार की मौत मामले में TMC ने चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण

701 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को राज्य में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के माथाभांगा में कथित तौर पर केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत के मामले में चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है।

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को राज्य में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के माथाभांगा में कथित तौर पर केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत के मामले में चुनाव आयोग(Election Commition) से स्पष्टीकरण मांगा है।

पार्टी की राज्य सभा सांसद डोला सेन (MP Dola Sen) ने कहा, ‘हमें यह कहते हुए बेहद दुख हो रहा है कि केंद्रीय बलों की गोलीबारी में माथाभांगा में चार लोग मारे गए और चार लोग घायल हुए हैं। केंद्रीय बल अपराध कर रहे हैं और सभी हदों को पार कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।’

सेन ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने केंद्रीय बलों की अधिकता की बात उठाई, तो उन्हें दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उन्होंने कहा, ‘अब राज्य की जनता चुनाव आयोग से जानना चाहती है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कैसे हुई।’

तृणमूल नेता ने कहा, ‘ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)ने नंदीग्राम की सीट भारी मतों के अंतर से पहले ही जीत ली है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को केवल सपने दिखा रही है।’ उन्होंने एक कथित वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई, जिसमें केंद्रीय बल रात में तृणमूल कांग्रेस के शिविरों को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Related Post

जेएनयू छात्रों पर हमला

जेएनयू छात्रों पर हमला हिन्दू रक्षा दल ने किया,राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का दावा

Posted by - January 7, 2020 0
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ((जेएनयू) में रविवार को हुई मारपीट मामले की जिम्मेदारी लेकर हिन्दू रक्षा दल ने ली है।…
RANDEEP SURJEWALA

कांग्रेस का सवाल-साठ हजार करोड़ की राफेल डील में किसे दिए गए करोड़ों के ‘गिफ्ट’?

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। फ्रांस के पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2016 में जब भारत और फ्रांस…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, ऐतिहासिक हो प्रधानमंत्री का कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की…