कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस महासचिवों की बैठक जारी,पहली बार महासचिव के तौर पर शामिल हुईं प्रियंका

1378 0

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के महासचिवों और राज्य प्रभारियों की दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई है।राहुल की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी पहली बार इस बैठक में मौजूद हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत बैठक में कई नेता मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस की बैठक में एलान, सत्ता में लौटे तो खत्म करेंगे तीन तलाक कानून 

आपको बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 फरवरी को यह अहम बैठक बुलाई है। 9 फरवरी को वह स्टेट कांग्रेस कमिटियों के अध्यक्षों से मिलेंगे।बैठक में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आम चुनाव में काफी कम समय शेष रह गए हैं।

ये भी पढ़ें :-चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया तीसरा बजट पेश 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले बुधवार को प्रियंका गांधी ने महासचिव के रुप में अपना कामकाज संभाला था। प्रियंका गांधी जब पदभार संभालने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचीं, तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने अपने दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके स्वागत के लिए तमाम पार्टी कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से उनका हाल-चाल भी पूछा।

Related Post

CM Bhupesh Baghel

आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Posted by - July 20, 2022 0
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश 12 बजे गोधन न्याय योजना की…
CM Yogi spoke to journalists before the winter session of the Assembly

विधानमंडल से प्रारंभ होता है यूपी के विकास, सुरक्षा, समृद्धि का रास्ताः सीएम योगी

Posted by - December 16, 2024 0
लखनऊरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विगत साढ़े…
CM Yogi

छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा प्रदेश का कोई भी छात्रः सीएम योगी

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली के ठीक पूर्व प्रदेश के छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात देते हुए दशमोत्तर…