encounter in shopian

शोपियां एनकाउंटर में 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

622 0
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में को मुठभेड़ (Shopian Encounter) की एक घटना में पांच अज्ञात आतंकवादी मारे गए, वहीं एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गये। मारे गये आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।

Related Post

इंडियन प्रीमियर लीग 2020

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के कार्यक्रम किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी…