Pm Modi With Marrk rute

पीएम मोदी आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ करेंगे शिखर बैठक

892 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) आज नीदरलैंड के पीएम मार्क रुटे (PM Marrk Rute) के साथ शिखर बैठक करेंगे। यह बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी, जिसमें नेता द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के नए तरीकों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) आज नीदरलैंड के अपने समकक्ष मार्क रुटे के साथ वर्चुअल माध्यम से शिखर बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के नए तरीकों पर चर्चा करेंगे। यह शिखर सम्मेलन संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री रुटे को मिली हाल की जीत के बाद हो रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेता परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

बयान के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंध पर विस्तार से चर्चा करेंगे और उसे मजबूत बनाने के नए तरीकों पर गौर करेंगे। वे परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

बयान में कहा गया कि भारत और नीदरलैंड के बीच लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों के चलते सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, स्मार्ट शहरों व शहरी यातायात, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों सहित व्यापक सहयोग कायम है।

भारत में नीदरलैंड तीसरा बड़ा निवेशक होने के साथ ही दोनों देश मजबूत आर्थिक भागीदारी भी साझा करते हैं। भारत में 200 से ज्यादा डच कंपनियां मौजूद हैं, वहीं नीदरलैंड में भी समान संख्या में भारतीय कंपनियां मौजूद हैं।

Related Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

Posted by - August 5, 2021 0
बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड की पुनर्निरीक्षण-याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वीकार कराने वाले एवं हिंदी माध्यम से एल-एम.एम. उत्तीर्ण करने वाले…
CM Vishnu Dev Sai, JP Nadda

मुख्यमंत्री और जे.पी. नड्डा ने किया भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

Posted by - July 7, 2025 0
मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री…
CM Dhami

प्रधानमंत्री निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे : धामी

Posted by - January 28, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात…
पीएम मोदी

CAA को लेकर कुछ राजनीतिक दल फैला रहे हैं भ्रम: पीएम मोदी

Posted by - December 22, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘विविधिता में एकता, भारत की विशेषता’नारा लगवाकर संबोधन शुरू…
Mamta Banerjee

बंगाल: 4 लोगों की मौत के विरोध में ममता बनर्जी कल कोच बिहार में करेंगी रैली

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) कल कूचबिहार में उस जगह का दौरा करेंगी, जहां आज फायरिंग…