RAMJAN

रमजान को लेकर एडवाइजरी जारी, सेहरी के समय लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक

1040 0

लखनऊ।  कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लखनऊ (Lucknow) में रमजान को लेकर एडवाइजरी (Ramdan 2021 Advisory) जारी की गई है। ये एडवाइजरी इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया (Islamic Centre of India) ने जारी की है। इस्लामिक सेंटर ने कहा कि रमजान (Advisory on Ramadan)  में भी कोरोना प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन होना चाहिए। सेंटर के मौलाना ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगने की वजह से रमजान (Advisory on Ramadan) में तरावीह की नमाज डेढ़ पारे से ज्यादा न पढ़ी जाए, ताकि सभी लोग 9 बजे तक अपने-अपने घर वापस चले जाएं।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, ‘इस साल रमजान का चांद 12 अप्रैल को दिखेगा। अगर चांद दिख जाता है तो पहला रोज़ा 13 अप्रैल को होगा, नहीं तो 14 अप्रैल को होगा। कोरोना के मामले बढ़ रहे है इसलिए सभी से अपील है कि रमजान में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से ध्यान रखें’।

इस्लामिक सेंटर के मौलाना महली ने कहा कि एक वक्त पर किसी भी मस्जिद में 100 से ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं होगी। इसी तरह इफ्तार में भी 100 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। रमजान में भी कोरोना प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन करना सबके लिए जरूरी होगा।

जानें एडवाइजरी (Advisory on Ramadan) की जरूरी बातें-

(1) रमजान में भी कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा

(2) मस्जिदों में तरावीह में डेढ़ पारे ही पढ़े जाएं

(3) नमाजी नाइट कर्फ्यू शुरू होने से पहले पहुंचें घर

(4) मस्जिद में 100 से ज्यादा लोगों की एंट्री नहीं

(5) मस्जिद में भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए

(6) सेहरी के समय जगाने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा

(7)  इफ्तार में भी 100 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक होगी

इसके अलावा एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि रमजान के रोजे़ फर्ज हैं इसलिए सारे मुसलमान रोज़े जरूर रखें। तरावीह जो रमजान में सुन्नत मुअक्किदा है उसका एहतिमाम जरूर करें। गरीबों के लिए इफ्तारी का आयोजन इस साल भी करे। इफ्तार पार्टियों की रकम को या इसका राशन गरीबों में बांट दें।

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
Anurag Thakur

देश को स्पोर्ट्स का सुपर पावर बनाना पीएम की मंशा: अनुराग ठाकुर

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के तीसरे व आखिरी दिन खेल क्षेत्र के लिए आयोजित सत्र में केंद्रीय…