attacked on bjp leader

भाजपा नेता अश्विनी पवार पर हुआ पुलिस का कथित हमला

854 0

जिले में स्थानीय भाजपा नेता अश्विनी पवार पर हुए पुलिस के कथित हमले का मामला तूल पकड़ने लगा है।  भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने घटना की कड़ी निन्दा की और कहा कि बुधवार को वह संगठन के कार्य से बाहर गये थे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद एसपी शामली से मिलकर घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई  की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित अब तक जो वीडियो फुटेज सामने आये हैं, उनमें कुछ पुलिसकर्मी भाजपा नेता अश्विनी पंवार पर गोलीबारी करते दिखे हैं।   अश्विनी पंवार जिला भाजपा कमेटी के विशेष आमन्त्रित सदस्य हैं और दो बार नगर पंचायत के प्रत्याशी रह चुके हैं। पंवार भाजपा के चुनाव चिह्न पर एलम में चेयरमैन पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
उधर, शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने बताया, एलम निवासी अश्विनी पंवार ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट आने पर जो भी सत्य होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।  एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर इतना ही बताया जा सकता है कि पेट्रोल पंप के पास पंवार की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी का नम्बर हरियाणा का है। गाड़ी रोके जाने पर उन्होंने गाड़ी भगाने की कोशिश की। कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी अश्विनी पंवार ने अपने परिवारजनों व अन्य के साथ बुधवार को शामली में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र सौंपा।

मुलायम की भतीजी संध्या ने भाजपा की ओर से किया नामंकन

पंवार ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने परिवारजनों के साथ गाड़ी में सवार होकर रिश्तेदार से मिलने कांधला गए थे। कांधला में राजमार्ग पर उन्होंने गाड़ी में पेट्रोल भरवाया और कार्ड से भुगतान किया।
पंवार का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुचे, जो संभवत: पुलिसकर्मी थे। आरोपियों ने उन्हें घेर लिया तथा गाली गलौज करते हुए गोलीबारी करने लगे।  उन्होंने बताया कि इसके बाद कांधला थाने के दरोगा आए और उनको (पंवार को) गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। पंवार का आरोप है कि पुलिस थाना में उन्हें यातनाएं दी गई। उन्होंने पूरे मामले से भाजपा के आला नेताओं को भी अवगत कराया है।  भाजपा नेता अश्विनी पंवार के पिता राजवीर सिंह की साल 2005 में हत्या कर दी गई थी।

Related Post

CM Dhami

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक : मुख्यमंत्री

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…
CM Dhami interacted with expatriate Uttarakhand advocates

उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की: सीएम धामी

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
CM Dhami took a holy dip in Maha Kumbh

महाकुंभ में धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

Posted by - February 10, 2025 0
प्रयागराज/देहारादून। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में जहां करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…
CM Yogi

नैमिषारण्य में गोमती नदी किनारे नए घाट का निर्माण कराने जा रही योगी सरकार

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सरकार सीतापुर जिले स्थित नैमिषारण्य धाम (Naimisharanya Dham) में पर्यटन विकास और…