Prakash javdekar

महाविकास अघाड़ी ऩहीं वास्तव में ‘महा वसूली अघाड़ी’ : जावड़ेकर

657 0
नई दिल्ली । भाजपा ने सचिन वाजे केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र का महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) वास्तव में ‘महा वसूली अघाड़ी’ है।

भाजपा ने सचिन वाजे केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पिछले 30 दिन में महाराष्ट्र में बहुत उथल-पुथल हो रही है। एक बात साफ हो गई है कि ये ‘महा विकास अघाड़ी’ कहते हैं लेकिन ये ‘महा वसूली अघाड़ी’ (Mahavikas Aghadi) है।

उन्होंने कहा कि ‘पुलिस के द्वारा पैसे इकट्ठा करो, लूटो और वसूली करो यही महाराष्ट्र सरकार का एकमात्र कार्यक्रम चल रहा है।’ जावड़ेकर ने कहा कि सचिन वाजे कहीं सच न बोल दे इसलिए उसके जेल जाने के बाद भी उसका समर्थन शिवसेना वाले कर रहे थे।

महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि आज कोविड वैक्सीन के 23 लाख डोज़ यानी 5 से 6 दिन का स्टॉक महाराष्ट्र सरकार के पास है। जिलों में वैक्सीन भेजना, जिलों से तहसील में भेजना, वहां से वैक्सीन केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाना, ये राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है।

Related Post

Mamta Banerjee

कोरोना के हालात पर पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Posted by - April 19, 2021 0
बैरकपुर/ कृष्णानगर/गायघाट/तेहट्टा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19…
CM Dhami

सीएम धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानित

Posted by - July 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर…
Yogesh Sahu

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से योगेश का हुआ नि:शुल्क किडनी ट्रांसप्लांट

Posted by - September 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके मार्गदर्शन…