Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

663 0

कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील करने के लिए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को नोटिस भेजा था। चुनाव आयोग के इस नोटिस में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को 48 घंटों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ अभी तक कितने नोटिस जारी किए गए हैं? आप 10 कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दो, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बता दें कि चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील करने के लिए ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को नोटिस भेजा था। चुनाव आयोग के इस नोटिस में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को 48 घंटों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

नरेंद्र मोदी के खिलाफ इतनी शिकायतें हुई हैं

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने डोमजूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,” यह मायने नहीं रखता है, चाहे मेरे खिलाफ 10 कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। मैं सभी को एकजुट होकर मतदान करने के लिए कह रही हूं, कोई विभाजन की बात नहीं की है। नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज हुईं? वह हर दिन हिंदू-मुस्लिम करते हैं।”

वे मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकते

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा, ” उन लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की हैं, जिन्होंने नंदीग्राम के मुसलमान को पाकिस्तानी कहा है? क्या उन्हें शर्म नहीं आई? वे मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकते. मैं हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों, ईसाइयों और आदिवासियों के साथ हूं।

बता दें चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिनिधिमंडल से शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल को ममता बनर्जी ने हुगली में ताराकेश्वर की चुनाव रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से कहा कि उनका वोट अलग-अलग दलों में न बंटने दें।  नोटिस के मुताबिक चुनाव आयोग ने पाया है कि उनका भाषण जन प्रतिनिधित्व कानून और आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करता है।

Related Post

इंटरनेट बैंकिंग

ATM, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाए सावधान

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। भारत में एटीएम, क्रेडिट कार्ट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड के मामले में 2018-2019 में वृद्धि दर्ज…
अयोध्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

SC ने अयोध्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को बताया ‘कानूनी रूप से अस्थिर ’

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपने ऐतिहासिक फैसले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अयोध्या भूमि विवाद मामले में,…
AK Sharma

एके शर्मा ने समाधान सप्ताह के अंतिम दिन बर्लिंगटन चौराहा विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत समाधान सप्ताह के अंतिम दिन बर्लिंगटन…