Dehradoon

वन अनुसंधान संस्थान के 14 प्रशिक्षुओं को कोरोना

860 0

देहरादून । देश भर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड में देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान यानी FRI में 14 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संस्थान में अगले 3 दिन तक ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई है।

कोरोना संक्रमण का प्रसार वन अनुसंधान संस्थान तक पहुंचने से हड़कंप मचा है। दरअसल एफआरआई में अब तक 14 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि अब भी करीब 29 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी और 67 स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी है।

आपको बता दें कि मंगलवार को 8 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी संक्रमित पाए गए थे। बुधवार को 6 दूसरे प्रशिक्षु अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद सभी प्रशिक्षु और कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया है. शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि संक्रमण एफआरआई में पहुंचने के बाद प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों की ट्रेनिंग को अगले 3 दिनों तक रोक दिया गया है। सोमवार से अगले 10 दिन तक ऑनलाइन ट्रेनिंग ही दी जाएगी।

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अब पर्यटकों को भी एफआरआई के दीदार नहीं हो पाएंगे। अगले 10 दिन तक एफआरआई की तरफ से बाहरी लोगों के आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उत्तराखंड में पहला केस FRI से ही आया था

बता दें कि पिछले साल इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों में ही सबसे पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था।

उत्तराखंड में 24 घंटे में 1109 संक्रमित, पांच की मौत

उत्तराखंड में छह महीने के बाद एक दिन में नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार पहुंचा है। बुधवार को एक दिन में 10 जिलों में 1109 संक्रमित मिले हैं। पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,711 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीज 4,526 पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 31,249 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 30,140 सैंपल नेगेटिव पाए गए. 1,109 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. बीते 24 घंटे में देहरादून और हरिद्वार जिले में ही 817 संक्रमित मिले हैं।

ये रही जिलेवार स्थिति

देहरादून में 509, हरिद्वार में 308, नैनीताल में 113, ऊधमसिंह नगर में 84, पौड़ी में 57, टिहरी में 19, रुद्रप्रयाग में 10, चंपावत में पांच, अल्मोड़ा में तीन, चमोली में एक संक्रमित मिला है. बागेश्वर, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों और पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक…
MLAs and public representatives met CM Dhami

जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे: धामी

Posted by - September 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान,…
Kedarnath Dham

विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Posted by - May 10, 2024 0
केदारनाथ धाम। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham) के कपाट…
CM Dhami inaugurates Gaja Ghantakarna Mahotsav

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

Posted by - May 27, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी में आयोजित ‘प्रथम‘ गजा घण्टाकर्ण…