sanjay raut

उद्धव सरकार गिराने के लिए हो रही ‘डर्टी पॉलिटिक्स’: संजय राउत

864 0
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने और वाहन के कथित मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मुंबई पुलिस क्राइम के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे (Anil Wage) ने पत्र लिख लिख धन उगाही के आरोप लगाए हैं। इसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को अस्थिर करने के लिए गंदी राजनीति (डर्टी पॉलिटिक्स) की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिशें कामयाब नहीं होंगी।

राउत (Sanjay Raut)  का यह बयान तब आया है, जब एक दिन पहले निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक पत्र में दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे और एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा इकट्ठा करने के लिए कहा था।

शिवसेना नेता परब ने बुधवार को वाजे (Anil Wage) के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि वह आरोपों की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की कसम खाई और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

राउत बोले- जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का चलन

राउत (Sanjay Raut)  ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का नया चलन शुरू हुआ है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि देश ने पहले कभी इस तरीके से गंदी राजनीतिक खेल खेलते हुए नहीं देखा जिसमें जांच एजेंसियों और राजनीतिक दलों के आईटी सेल का इस्तेमाल कर चरित्र हनन किया जाए और जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाए जाएं।

कोशिश नहीं होंगी कामयाब

राउत (Sanjay Raut)  ने कहा कि एमवीए सरकार को कमजोर तथा अस्थिर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनिल परब को जानता हूं। वह कट्टर शिव सैनिक हैं और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कभी झूठी कसम नहीं खाएंगे।’’  शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता में है।

Related Post

अलीगढ़ में प्रदर्शन

अलीगढ़: एएमयू की छात्राओं पर दंगा भड़काने का आरोप, इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद

Posted by - February 23, 2020 0
अलीगढ़। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू…
Patanjali

पतंजलि ने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, उत्तराखंड सरकार ने इनके निर्माण लाइसेंस किए थे सस्पेंड

Posted by - July 9, 2024 0
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट…
CM Bhajan Lal

भाजपा में राष्ट्र प्रथम की नीति पर किया जाता है कार्यः सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - October 28, 2024 0
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव प्रदेश कार्यशाला मुख्य…
Home Ministry

गृह मंत्रालय आज साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित करेगा सम्मेलन

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (Home Ministry) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विज्ञान भवन में साइबर सुरक्षा (Cyber security) और…