चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया तीसरा बजट पेश

1302 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार यानी आज अपना तीसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4 लाख 79 हज़ार 701 करोड़ 10 लाख रुपये का बजट पेश किया। जो कि वर्ष 2018-2019 के बजट के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपये) की नई योजनाओं को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर प्रियंका, अपनी संभाली कुर्सी 

आपको बता दें पिछले साल की तुलना में वर्तमान बजट 12 फीसदी अधिक है। लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का यह बजट बेहद अहम माना जा रहा है। बजट में एक तरह से हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस मुख्यालय में लगी प्रियंका वाड्रा की नेमप्लेट 

जानकारी के मुताबिक वित्तमंत्री ने आयुष्मान भारत के लिए 1298 करोड़ रुपये की घोषणा की। सामान्य वर्ग के लिए 850 करोड़ रुपये। स्वच्छ ग्रामीण मिशन के लिए 58 करोड़ रुपये की घोषणा की। स्मार्ट सिटी मिशन के लिए दो हजार करोड़ रुपये। डिफेंस कॉरिडोर की भूमि के लिए 500 करोड़ रुपये। मध्य गंगा नहर योजना के लिए 1727 करोड़ रुपये। मथुरा में डेरी के लिए 56 करोड़ रुपये की घोषणा। कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये। बाण सागर योजना के लिए 122 करोड़ रुपये की घोषणा की।वहीँ उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के वादे के साथ काम कर रही है। हम भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने वंदे मातरम् कहकर अपना भाषण खत्म किया।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से पूछा उनका कुशलक्षेम

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक…
Surya Kund

रामोत्सव 2024: सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

Posted by - January 14, 2024 0
अयोध्या । सनातन धर्म की सप्तपुरियों में सर्वप्रथम अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव व आधुनिक विकास का समुचित तालमेल सूर्य…
CM Yogi in Etawah

अलका राय, पूजा-जया पाल के मंगलसूत्र का हिसाब दे सपाः सीएम योगी

Posted by - April 25, 2024 0
इटावा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ में अपने तेवर में दिखे। उन्होंने सपा सरकार…