farmer news

हरियाणा में किसानों का हंगामा: पुलिस के साथ धक्कामुक्की में गिरे किसान

942 0

सिरसा । हरियाणा में किसानों का भाजपा नेताओं (Farmers Protested Against BJP) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। बुधवार को सिरसा में नगर परिषद के चेयरपर्सन पद का चुनाव था। सूचना मिलते ही किसानों ने नगर परिषद का घेराव कर लिया। किसान भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक गोपाल कांडा को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे। इस दौरान किसानों और पुलिस कर्मचारियों में बैरिकेड्स को लेकर धक्का मुक्की हो गई। धक्कामुक्की में कुछ किसान नीचे गिर गए और एक सिख किसान की पगड़ी उतर गई।

  • सिरसा में किसानों ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव                   
  • सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक गोपाल कांडा को काले झंडे दिखाने आए थे किसान
वहीं रीना सेठी सिरसा नगर परिषद की चेयरपर्सन बन गईं। रीना सेठी को 17 वोट मिले वहीं बीजेपी की सुमन बामनिया को 15 वोट मिले। चुनाव के बाद गोपाल कांडा और सुनीता दुग्गल एसडीएम की कार में बैठकर निकल गए। इस दौरान किसान गाड़ियों के आगे लेट गए थे। इस दौरान फिर पुलिस और किसानों में झड़प हो गई।

इससे पहले भाजपा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शाहाबाद में कार्यकर्ता के घर पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी का किसानों ने घेराव कर शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं किसान गाड़ी को रोकने के लिए बोनट पर लेट गए लेकिन ड्राइवर धीमी गति से कार को चलाता रहा। करीब 50 मीटर तक गाड़ी उन्हें बोनट पर लेकर चलती रही। इसी बीच हाथ में काले झंडे लिए किसानों ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया।

मौके पर किसानों ने सरका र(Farmers Protested Against BJP) विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया। उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बैठक बुलाकर इस घटनाक्रम की निंदा की। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत अरोड़ा के निवास पर अपनी इनोवा कार में सवार होकर जलपान करने पहुंचे थे, जिसकी भनक भाकियू को लग गई और 11:18 मिनट पर भारी संख्या में किसान घर के बाहर एकत्रित हो गए।

Related Post

कैटरीना कैफ का वीडियो वायरल

रैंप पर वॉक करते हुए कैटरीना कैफ का ये वीडियो वायरल, यहां देखें

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : स्वरा भास्कर बोलीं- ‘दिल्ली पुलिस के लिए तालियां, अभी तुमने एक को खोया है’

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी CAA और NRC के विरोध को लेकर पत्थरबाजी…
CM Bhajan lal Sharma

CM भजनलाल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted by - June 13, 2025 0
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद निधन…
CM Dhami

सीएम धामी ने नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता की

Posted by - December 6, 2022 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के साथ ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण…