Shaktikant das

ब्याज दरों में बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार

2639 0

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन की बैठक आज समाप्त हो गई। बैठक के बाद फैसला लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी वजह से लोन की ईएमआई पर और राहत नहीं मिलेगी। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा है।

SBI ने दिया झटका, बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर

शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना का प्रसार बढ़ने के बावजूद इकोनॉमी में सुधार हो रहा है। हालांकि हाल में जिस तरह से मामले बढ़े हैं, उससे थोड़ी अन‍िश्चिचतता बढ़ी है. लेकिन भारत चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर ही रहेगा। आज सुबह 10 बजे रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बैठक के नतीजों की घोषणा की. गौरतलब है कि MPC की तीन दिन की बैठक 5 अप्रैल को शुरू हुई थी।

शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना का प्रसार बढ़ने के बावजूद इकोनॉमी में सुधार हो रहा है। हालांकि हाल में जिस तरह से मामले बढ़े हैं, उससे थोड़ी अन‍िश्चिचतता बढ़ी है लेकिन भारत चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि फरवरी में खुदरा महंगाई 5 फीसदी की ऊंचाई पर रहने के बावजूद यह रिजर्व बैंक के सुविधाजनक सीमा के दायरे में है।

Related Post

CM Dhami

टनकपुर को मिली 36.30 करोड़ की विकास सौगात: मुख्यमंत्री ने किया 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - October 16, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को क्रीड़ा स्थल छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” कार्यक्रम…
Prime Museum

आंबेडकर जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रामालया का किया उद्घाटन

Posted by - April 14, 2022 0
नई दिल्ली: आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के मौके पर आज गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)…
CM Vishnu Dev Sai

बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी

Posted by - December 1, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपये की…