Chandra Naidu

भारत की पहली महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू का हुआ निधन

1342 0

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट की शुरुआती महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू (Chandra Naidu) का रविवार को यहां लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो देश के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू की बेटी थीं। चंद्रा नायडू (Chandra Naidu) के भतीजे और पूर्व घरेलू क्रिकेटर विजय नायडू ने बताया कि उनकी मौसी ने यहां मनोरमागंज स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

चंद्रा नायडू  (Chandra Naidu) लंबे समय से उम्र संबंधी व्याधियों से जूझ रही थीं और बीमार होने के कारण चल-फिर नहीं पाती थीं। वे अविवाहित थीं और घरेलू सहायिकाएं बरसों से उनकी देखभाल कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि चंद्रा नायडू (Chandra Naidu)  लंबे समय से उम्र संबंधी व्याधियों से जूझ रही थीं और बीमार होने के कारण चल-फिर नहीं पाती थीं। वे अविवाहित थीं और घरेलू सहायिकाएं बरसों से उनकी देखभाल कर रही थीं। क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक, चंद्रा नायडू भारत की शुरुआती महिला कमेंटेटरों में से एक थीं।

उन्होंने नेशनल चैम्पियंस बॉम्बे और एमसीसी की टीमों के बीच इंदौर में वर्ष 1977 में खेले गए क्रिकेट मैच में पहली बार कमेंट्री की थी। हालांकि, चंद्रा नायडू क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में पेशेवर तौर पर लम्बे समय तक सक्रिय नहीं रही थीं।

वह इंदौर के शासकीय कन्या महाविद्यालय से अंग्रेजी की प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुई थीं। चंद्रा नायडू वर्ष 1982 में लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए स्वर्ण जयंती टेस्ट मैच की गवाह बनी थी। वहां उन्होंने लॉर्ड्स कमेटी रूम में एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया था।

उन्होंने अपने पिता के जीवन पर सीके नायडू : ए डॉटर रिमेम्बर्स नाम की पुस्तक लिखी थी। इस बीच, बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने चंद्रा नायडू के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह देश के महिला जगत में क्रिकेट कमेंट्री की पुरोधा थीं और उन्होंने अपने मध्यप्रदेश में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में भी योगदान किया था।

उन्होंने कहा, मुझे याद है कि अलग-अलग शहरों में आयोजित मैचों के लिए चंद्रा नायडू राज्य की महिला क्रिकेट टीमों के साथ प्रबंधक तथा अन्य भूमिकाओं में जाती थीं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती थीं।

Related Post

CM Bhajan Lal

विकसित राजस्थान की सोच के साथ सरकार कर रही शहरों का विकास : मुख्यमंत्री

Posted by - August 23, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार शहरों के…
शिरडी सांई मंदिर

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शिरडी सांई मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Posted by - March 17, 2020 0
मुंबई । महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले में विश्वविख्यात शिरडी सांई बाबा मंदिर को कोरोना वायरस के प्रकोप के फैलने से…
CM Dhami

धामी ने लॉन्च किया जीईपी, बाेले- पर्यावरण के क्षेत्र में दुनिया को दिशा देने का कार्य करेगा उत्तराखंड

Posted by - July 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘उत्तराखंड…
Congress

अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर ‘सत्याग्रह’ पर बैठी कांग्रेस

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी (Congress party) के सांसदों और नेताओं ने रविवार को दिल्ली (Delhi) के जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’…