Mukhtar Ansari Ambulance Case

मुख्तार एम्बुलेंस मामले में पहुंची बाराबंकी पुलिस, BJP नेता अलका राय से दो घंटे हुई पूछताछ

1013 0

बारबंकी। डॉ. अलका राय ने कहा कि हमसे दो घंटे तक पूछताछ की गई है। कई सारे सवाल किए गए है हमने सभी सवालों का जवाब दिया हैं मुझे एक वोटर आईडी कार्ड दिखाया गया है लेकिन वो वोटर आइडीकार्ड मेरा नहीं है बल्कि उसपर फ़ोटो मेरा लगा हुआ हूं लेकिन हस्ताक्षर मेरा नहीं है। अलका राय ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। मैं बेकसूर हूं।

 

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद-21 गायब, PM मोदी-शाह ने जताया दुख

पंजाब के मोहाली स्थित कोर्ट में मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी के दौरान इस्तेमाल की गई एंबुलेंस मामले (Mukhtar Ansari Ambulance Case) में जांच के लिए बाराबंकी पुलिस मऊ पहुंची है। पुलिस श्याम संजीवनी अस्पताल की डॉक्टर और भाजपा नेत्री डॉ. अलका राय से पूछताछ कर रही है।

बाराबंकी पुलिस टीम के साथ मऊ शहर कोतवाली की भी पुलिस भी मौजूद है। यह पूछताछ बंद कमरे में की गई। यह पूछताछ दो घंटे तक चली। एम्बुलेंस मामले (Mukhtar Ansari Ambulance Case) में डॉक्टर अलका राय के खिलाफ बाराबंकी में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान मऊ के शहर कोतवाली के श्याम संजीवनी अस्पताल में पुलिस मौजूद रही।  पूछताछ करने आये अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने कहा कि साक्ष्य संकलन बाकी है और आगे अधिकारी बताएंगे।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद बाराबंकी पुलिस टीम पंजाब रवाना हो गई है। शाम तक टीम डेप्यूटी एसपी नवीन सिंह के साथ पुलिस टीमरोपड़ पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि एंबुलेसं को केस प्रॉपर्टी के तौर पर लेने के लिये पंजाब गई है बाराबंकी पुलिस।

क्या है मामला

दरअसल, बीते दिनों मुख्तार अंसारी को जिस एंबुलेंस के जरिए मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था, उसका रजिस्ट्रेशन श्याम संजीवनी अस्पताल बाराबंकी के नाम से फर्जी रुप से दर्ज कराया गया था। एंबुलेंस का नंबर यूपी 41 एटी 7171 है। यूपी में एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी का बयान है कि मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट ले जाने वाली एंबुलेंस उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल से नहीं जुड़ी है। अब इस मामले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जांच के बाद अस्पताल की संचालक डॉ. अलका राय का नाम सामने आया था। एआरटीओ की तहरीर पर अलका राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Related Post

Republic Day

राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोहा, विधानभवन के सामने हुए रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम

Posted by - January 26, 2024 0
लखनऊ । 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने…
AK Sharma

राज्यपाल एवं ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में की वृक्षारोपण आभियान शुरुआत की

Posted by - July 22, 2023 0
मथुरा । प्रदेश की  राज्यपाल  आनन्दीबेन पटेल  ने संस्कृति विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह के पश्चात …
1.03 crore people took a holy dip on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा आस्था का महासागर, 1.03 करोड़ ने लगाई डुबकी

Posted by - January 15, 2026 0
प्रयागराज : प्रयागराज में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी तट पर आयोजित माघ मेले के…