WASEEM RIZAVI

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज

829 0

शाहजहांपुर। कुरान की कुछ आयतों को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी (Chairman Waseem Rizvi) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार में चार वकीलों और एक इमाम द्वारा दी गई तहरीर के बाद गुरुवार की शाम वसीम रिजवी (Chairman Waseem Rizvi)  के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन निवासी वकील इम्तियाज अली खां, एजाज हसन खां, अजमल हसन खां,  एनी इरशाद और नूरी मस्जिद इमाम मौलाना शरीफ ने संयुक्त रूप से 17 मार्च को थाना सदर बाजार में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी थी।

  • चार वकीलों और एक इमाम द्वारा दी गई तहरीर।
  • आईपीसी की धारा 295-ए के तहत दर्ज की गई एफआईआर।
  • रिजवी ने कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा।

इसमें आरोप था कि वसीम रिजवी पर कई आपराधिक केस चल रहे हैं। कुछ केस में सीबीआई भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अपनी सोची समझ रणनीति के तहत सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाकर न्यूज चैनल और समाचार पत्रों में साक्षात्कार देकर देश में धार्मिक उन्माद और अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

कुरान में किसी तरह की फेरबदल और किसी भी भाग या अंश को समाप्त नहीं किया जा सकता। तहरीर के आधार पर गुरुवार शाम थाना सदर बाजार में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी (Chairman Waseem Rizvi)  के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोकपाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। उनके बयानों को सुना जाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

यूपी चुनाव : राजभर का भाजपा से किनारा, कहा- सपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली पसंद

Posted by - August 7, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अपने…
AK Sharma

नगरीय वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर विकास कर रहा हर संभव प्रयास: एके शर्मा

Posted by - September 5, 2024 0
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 (Clean Air Survey) में उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने वायु गुणवत्ता के मामले में…
मोहन भागवत

सहज रीति से कार्यकर्ता सज्जनों के साथ मिलकर कार्य करें : मोहन भागवत

Posted by - January 25, 2020 0
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पांच दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन के…