Narendra_Modi

जम्मू में रैली को संबोधित करते हुए PM का कांग्रेस पर बड़ा हमला

1263 0

जम्मू। जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए पीएम  मोदी ने आज जम्मू में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद विजयपुर, सांबा में एक रैली को संबोधित किया। सरकार की उपलब्धियों की बात करते हुए मोदी ने कहा जम्म और कश्मीर में पिछले 70 साल में 500 एमबीबीएस सीटें थीं, जो भाजपा सरकार के प्रयास से अब दोगुनी होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :-त्रिशक्ति सम्मेलन में सपा –बसपा को लेकर गरजे बीजेपी अध्यक्ष

आपको बता दें उन्होंने कहा हमारी सरकार नागरिकता कानून में संशोधन का प्रस्ताव लाई है। ये उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके द्वारा हम उन सभी लोगों के साथ खड़े रहेंगे, जो कभी भारत का हिस्सा थे और 1947 में बनी परिस्थितियों के चलते हमसे अलग हो गए।’

ये भी पढ़ें :-मध्य प्रदेश के डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला होंगे सीबीआई के नये चीफ

जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने अपने सरकार द्वारा किये गए कार्यों को गिनाया, साथ ही कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। ‘चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी को कर्ज माफी का बुखार चढ़ जाता है। कांग्रेस पार्टी की नीयत कभी किसानों को कर्ज से मुक्त करने की रही ही नहीं, किसानों के नाम पर कांग्रेस हमेशा बिचौलियों की जेब भर्ती आयी है। कांग्रेस ने 10 वर्ष पहले 2008 में चुनाव जीतने के लिए किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया था। देश के किसानों पर उस समय 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ था, माफ किया 52 हज़ार करोड़ रुपए का। इसमें से भी 30-35 लाख ऐसे लोगों की कर्ज़माफी कर दी गई जो इसके हकदार ही नहीं थे। वह कौन सा पंजा था जो खजाना खाली कर गया।’

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए बिछ रहा है 1249 किमी लंबा पाइपों का जाल

Posted by - November 20, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए प्रयागराज के संगम क्षेत्र में अस्थाई महाकुंभ नगरी बसना शुरू…
AK Sharma

उत्तर प्रदेश के नगरों को वैश्विक बनाने की मुहिम हुई तेज: एके शर्मा

Posted by - September 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कल हुई कैबिनेट बैठक में नगरीय निकायों को जनसंख्या के आधार पर नई श्रेणियां में वर्गीकृत…
CM Yogi

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माघ पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं…