नीरव मोदी

नीरव मोदी की बहन और बहनोई के खिलाफ जारी वारंट पर रोक

902 0

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन और बहनोई के खिलाफ जारी वारंट को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत ने बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रोक दिया। नीरव की बहन पूरवी और उनके पति मयंक मेहता दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में सरकारी गवाह बन गये हैं। इस मामले में नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं।

बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : मोदी

दंपती ने अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर रोक लगाने के लिए फरवरी में अदालत का रुख किया था। उन्होंने इसके लिए यह आधार बताया था कि वे मामले में सरकारी गवाह बन गये हैं।
अभी ब्रिटेन की एक जेल में कैद नीरव और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय पीएनबी धन शोधन मामले की 2018 से जांच कर रहा है। पूरवी को मामले में आरोपी बनाया गया था, जिसमें ईडी और सीबीआई ने कई आरोपपत्र दाखिल किये हैं।

Related Post

AK Sharma

विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष ही राजस्व वसूली के लिए प्रयास किया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति दी जाय, जहां कहीं पर भी अतिरिक्त…
cm yogi

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप जयंती एवं बड़े मंगल पर प्रदेश वासियों को बधाई दी

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को महाराणा प्रताप की जयंती (Maharana Pratap Jayanti) एवं…

उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को सौंपी 36 सरकारी कंपनियों की लिस्ट, जल्द होगा निजीकरण

Posted by - July 7, 2021 0
निजीकरण के रास्ते पर तेजी से बढ़ रही मोदी सरकार ने 36 कंपनियों को चिन्हित किया है जिन्हें जल्द ही…