Mamta Banerjee

यूपी- बिहार के लोगों को गुंडा कहने पर ममता के खिलाफ परिवाद दायर

857 0
मुजफ्फरपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में परिवाद दायर किया गया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नंदीग्राम की चुनावी जनसभा में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को गुंडा बताया है। उनके ऐसा कहने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने परिवाद दायर किया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक जनसभा में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को गुंडा बताया था. जिसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।

बता दें कि ममता बनर्जी(Mamata Banerjee)  ने भाजपा पर बिहार और उत्तर प्रदेश से गुंडों को बंगाल लाने का आरोप लगाया था. उन्होंने चुनावी रैली में कहा था कि नंदीग्राम में गुंडागर्दी हो रही है। हमने बीरुलिया में बैठक की, टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी गई।

ममता ने खुद पर हुए हमले के लिए यूपी-बिहार के लोगों को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था कि वह रॉयल बंगाल टाइगर हैं। शेरनी की तरह जवाब देंगी। नंदीग्राम के किसी व्यक्ति ने मुझ पर हमला नहीं किया, लेकिन भाजपा ने यूपी और बिहार से गुंडे लाकर उन पर हमला किया।

उन्होंने यह भी कहा था कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहती हैं। अगर हिंसा हुई तो महिलाओं को आगे कर ऐसे गुंड़ो को बर्तनों से पीटना चाहिए.

इससे पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पूर्वी मेदिनीपुर में भी रैली के दौरान कहा था कि भाजपा यूपी से गुंडे ला रही है। उन्होंने कहा था, ‘भाजपा यूपी से गुंडे ला रही है। वे मेदिनीपुर में घुसपैठ कर रहे हैं। अगर, गुंडे आपको निशाना बनाते हैं तो आपके हाथ जो भी लगे, वही लेकर उन्हें दौड़ा दें।

Related Post

अखिलेश के बयान पर सिद्धार्थनाथ सिंह का पलटवार, कहा- सपा सरकार में हुए 200 से ज्यादा दंगे

Posted by - October 9, 2021 0
लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के बाद सियासी दल खुलकर सामने आ गए है। और इस दौरान सरकार पर लगातार…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में IITF में आयोजित उत्तराखण्ड दिवस में किया प्रतिभाग

Posted by - November 23, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे आयोजित 44वें भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार…

दिल्ली: पुजारी द्वारा नाबालिग दलित बच्ची के साथ रेप मामले में उठी न्याय की मांग

Posted by - August 3, 2021 0
दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में श्मशान घाट के भीतर पुजारी एवं उसके दो साथियों द्वारा 9 साल की बच्ची…