Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, अदालत जाने की दी धमकी

671 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच गुरुवार को निर्वाचन आयोग की निंदा की और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी द्वारा चुनाव संबंधी कई शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर अदालत जाने की धमकी दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने राज्य में दूसरे चरण के मतदान के दिन पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पीएम मोदी (PM Modi) की रैली क्या कानून का उल्लंघन नहीं है।

साथ ही ममता(Mamta Banerjee)  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदान के दिन चुनावी रैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पीएम मोदी (PM Modi) की रैली क्यों हो रही है। क्या यह कानून का उल्लंघन नहीं है।

नंदीग्राम के बोयाल में बूथ नंबर सात के बाहर व्हीलचेयर पर बैठीं बनर्जी ने कहा, हमने सुबह से 63 शिकायत दर्ज कराई हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हम इसे लेकर अदालत जाएंगे। यह अस्वीकार्य है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘निर्वाचन आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। दूसरे राज्यों से आए गुंडे यहां व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख काफी समय से यह आरोप लगाती रही हैं कि मतदाताओं को धमकाने के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी दूसरे राज्यों से गुंडे लेकर आए हैं।

इससे पूर्व, बनर्जी (Mamta Banerjee) जब बोयाल पहुंचीं तो भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई।

Related Post

Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ को ईकोफ्रेंडली स्वरूप दे रहे हैं अन्य प्रदेशों से आए श्रमिक

Posted by - December 1, 2024 0
प्रयागराज। जनवरी 2025 से संगम की रेती पर आस्था का महा समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh) आयोजित होने जा रहा है।…
CM Yogi

अवैध धर्मांतरण की कार्रवाई एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का षड्यंत्र: सीएम योगी

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में…
CM Yogi held a review meeting of the Housing Department

भी नगरों के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान मई माह के अंत तक अनुमोदित कराए जाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - May 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विकास प्राधिकरणों में लंबित भवन मानचित्रों के प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश दिए…
OTS

‘जल्दी आयें, ज़्यादा लाभ पाएँ’, ओटीएस योजना की लास्ट डेट नजदीक

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिलम्बित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए शुरू की गयी एकमुश्त…