Rahul Gandhi

असम में बोले राहुल गांधी- सत्ता में आने पर अपने वादे पूरे करेगी कांग्रेस

762 0
गुवाहाटी। Assam Assembly Election 2021: कांग्रेस इन ‘पांच वादों’ को कैसे पूरा करेगी, यह पूछने पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पूछा, ‘आप जानते हैं कि वादे का मतलब क्या होता है? हम भाजपा की तरह नहीं है, हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं।’
कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को गुवाहाटी में प्रख्यात कामाख्या मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की। मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा जैसी नहीं है, कांग्रेस चुनावों के दौरान लोगों से किए वादे निभाती है। यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी पार्टी राज्य में चुनाव जीतती है तो वह क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘हमने पांच चीजों की गारंटी दी है।’

कांग्रेस इन ‘पांच वादों’ को कैसे पूरा करेगी, यह पूछने पर कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने पूछा, ‘आप जानते हैं कि वादे का मतलब क्या होता है? हम भाजपा की तरह नहीं है, हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में उनकी पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद इसे पूरा किया।

 सभी ‘पांच वादे’ पूरा करेगी कांग्रेस- राहुल

उन्होंने(Rahul Gandhi) पांच वादों में से एक का जिक्र करते हुए कहा, ‘असम में हमने चाय बागान कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाकर 365 रुपये करने का वादा किया है।’ गांधी(Rahul Gandhi)  ने छायगांव और बर्खेत्री में चुनावी रैलियां करने से पहले नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की। इन जगहों पर छह अप्रैल को अंतिम चरण में चुनाव होंगे।

गांधी (Rahul Gandhi) भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मंगलवार को सिलचर, हफलॉन्ग और बोकाजन में होने वाली रैलियां नहीं कर पाए। उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर अपने सभी ‘पांच वादे’ पूरा करेगी।

कांग्रेस ने वादा किया है कि वह विवादित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को असम में लागू नहीं करेगी, पांच लाख युवकों को रोजगार मुहैया कराएगी, सभी घरों को हर महीने 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी, प्रत्येक गृहणी को 2,000 रुपये की मासिक सहायता देगी और साथ ही चाय बागान कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाएगी। राज्य में दूसरे चरण में 39 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा और छह अप्रैल को अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा।

Related Post

Aspiring District

आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और फतेहपुर पेश कर रहे हैं विकास की नई मिसाल

Posted by - July 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नीति आयोग के आकांक्षी जनपद (Aspiring District) कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और…
हार्दिक पटेल

सुरेंद्रनगर रैली में हार्दिक पटेल पर एक शख़्स ने मारा थप्पड़, देखें- VIDEO

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल पर गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक रैली में भाषण देते हुए एक शख़्स ने…
GIDA

सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का इंजन बना ‘गीडा’

Posted by - November 26, 2025 0
लखनऊ । साढ़े तीन दशक पहले स्थापित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) बीते आठ सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
CM Vishnu Dev Sai

आज की बेटियां हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही , यह हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज गुरुवार काे रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय…