cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

40 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप्स, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से देश के सामने रखते हैं। इससे लोगों को आगे बढ़ने और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है। देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को इससे नई पहचान मिल रही है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और ईमानदारी से कार्य करने वालों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और विज्ञान, रक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि भारत अब रक्षा उपकरणों और हथियारों का निर्यात भी कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीमांत क्षेत्रों तक अब सड़क, रेल और आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। बाबा केदार की पावन भूमि से प्रधानमंत्री द्वारा 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया गया था, जिस दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और साधना के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। देवभूमि के दैवत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां डबल इंजन की सरकार होती है, वहां विकास कार्य दुगनी गति से आगे बढ़ते हैं।

इस अवसर पर विनोद चमोली, प्रताप सिंह पंवार, सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद: मुख्यमंत्री

Posted by - January 7, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा…
Mnaomohan Singh

पूर्व PM मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

Posted by - April 29, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan…

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 27 मई से पहले होंगे,चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

Posted by - May 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव 27 मई से पहले कराने का फैसला…
PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्यघर योजना से बदली उत्तर प्रदेश की ऊर्जा तस्वीर, 2.90 लाख घर सौर बिजली से रोशन

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: ऊर्जा क्षेत्र में लगातार सुधारों और नवोन्मेषी फैसलों के बीच ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में…