होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग

होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग

1113 0

कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में होली के हुड़दंग के दौरान एक वकील को उसके पड़ोसी द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर पीटने के बाद उस पर अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में वकील घायल हो गया। फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहा दूधिया भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा भर्ती कराया। पुलिस को मौके से कई खोखा कारतूस बरामदे हुए हैं  पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गये असलहे बरामद कर आरोपियों  को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वकील की शिकायत पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी पवन की पत्नी की शिकायत पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी पिता-पुत्रों को जेल भेज दिया है।

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी महेश कुमार दूबे ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र स्थित पूरन नगर में रहने वाले पेशे से वकील राकेश पाण्डे ने होली के रंग खेलने के दौरान हुड़दंग का विरोध किया जिससे नाराज होकर दबंग पड़ोसी विवेक कुमार लखमानी  भाई पवन लखमानी व पिता बागचन्द लखमानी  ने गालीगलौज करने के साथ अपनी लाइसेंसी असलहे से वकील राकेश पाण्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस फायरिंग के दौरान एक गोली वकील राकेश पाण्डे के गले को छूती हुई निकल गई वहीं एक गोली राहगीर दूधिए काकोरी निवासी असरफ के पैर में जा लगी।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

फायरिंग की घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गयी। सूचना के बाद पहुंचे सरार्फा चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा भेजवाया। पुलिस को मौके से कई खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों विवेक लखमानी उर्फ विक्की  उसके पिता बागचन्द लखमानी व भाई पवन लखमानी को हिरासत में लेने के साथ उनका लाइसेंसी असलहे जब्त कर लिये। पुलिस के मुताबिक वकील राकेश पाण्डे की शिकायत पर विवेक लखमानी, बागचन्द लखमानी, पवन लखमानी के खिलाफ हत्या का प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पवन की पत्नी  विनीता की शिकायत पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Post

शराब माफिया गिरोह के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही पर राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम दिया दो लाख रूपये का इनाम

शराब माफिया गिरोह के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही पर राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम दिया दो लाख रूपये का इनाम

Posted by - March 5, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में कुख्यात अपराधियों  की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद…
फटी एड़ी

पैरों की फटी एड़ियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलु नुश्खे

Posted by - November 24, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में हमारी स्किन बहुत रुखी-रुखी हो जाती हैं। देखने में बेजान सी लगती जाती हैं। सर्दी में…

असम: हिंदू-सिख-जैन बहुल इलाकों और धार्मिक स्थलों के पांच किमी के दायरे में गोमांस बेचने पर प्रतिबंध

Posted by - July 13, 2021 0
असम सरकार ने मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित करने के लिए असम मवेशी संरक्षण बिल-2021 विधानसभा में…