Kanpur Cardiology Hospital

कानपुर कार्डियोलॉजी अस्पताल के अब इमरजेंसी वार्ड में लगी आग

1098 0

कानपुर । कानपुर महानगर के कार्डियोलॉजी अस्पताल (Fire in Cardiology Hospital) में एक बार फिर से आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमरजेंसी वार्ड में लगी है। यहां भर्ती 8 मरीजों को आनन-फानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही यहां आग लगी थी।

दोबारा अस्पताल में लगी आग

तीन दिन के अंदर एक बार फिर से अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल कर्मचारियों ने अस्पताल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया। वहीं जिस वक्त आग लगी उस वक्त इमरजेंसी वार्ड में 8 मरीज भर्ती थे, जिन्हें आनन-फानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

कार्डियोलॉजी अस्पताल के इमरेंजसी वार्ड में लगी आग

आपको बता दें कि बीते रविवार को कानपुर के हृदय रोग संस्थान (Fire in Cardiology Hospital) में आग लग गई थी। आग इतनी विकराल थी कि पूरे अस्पताल परिसर में धुआं भर गया था। आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया था। आनन-फानन में यहां भर्ती मरीजों को भी अन्य स्थानों में शिफ्ट किया गया था। वहीं इस मामले का संज्ञान खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया था और इसकी जांच के लिए टीम का भी गठन किया था।

Related Post

Agricultural Equipment

कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही योगी सरकार, 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे किसान

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ: डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व…
lucknow,ak sharma

नगर विकास मंत्री ने लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Posted by - May 15, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा(AK Sharma) ने नगर निकायों…
AK Sharma

मैनपुरी विधान सभा चुनाव में इनके किले का दरवाजा गिराया था, अब पूरा किला ढहाना है : ए.के. शर्मा

Posted by - April 12, 2024 0
मैनपुरी। समाजवादियों का नारा है, खाली प्लाट हमारा है, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे और जिसकी लाठी उसकी भैंस… यह…