Mini stadiums will be built in every block of the state.

खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

6 0

देहरादून : 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट गई है। इस क्रम में प्रदेश के हर ब्लाक में अब मिनी स्टेडियमों (Mini Stadium) का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है।

वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने न सिर्फ 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की थी, बल्कि 103 पदक जीतकर इस स्तर के आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। इस आयोजन ने उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में भी पहचान दी। 

इस आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधारभूत खेल ढांचा विकसित किया गया। लेगेसी पॉलिसी बनाकर सरकार ने इस खेल ढांचे का इस्तेमाल एकेडमी के तौर पर करने का निर्णय लिया है। ताकि खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस संबंध में शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। 

अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में हर ब्लाक में मिनी  स्टेडियम (Mini Stadium) के निर्माण के लिए प्रावधान कर दिए जाने को भी अहम माना जा रहा है। बुधवार को प्रश्नकाल में जब खेल मंत्री रेखा आर्या पर्वतीय क्षेत्रों में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम से संबंधित सवाल का जवाब दे रही थीं, तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन को यह अहम जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या के अनुसार-पर्वतीय क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के लिए 1.18 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान है।

Related Post

DM Savin Bansal

सीएम के निर्देश पर येनकेन स्रोत से रिकार्ड टाइम में अपने ड्रेनेज प्लान को डीएम ने उतारा धरातल पर

Posted by - May 23, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह संग आज आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्यों…
CM Vishnudev Sai

राजिम क्षेत्र के लोगों को मिली सस्ती और सुलभ रेल सेवा, यात्रियों को होगा लाभ : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 18, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज राजिम में नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र के…
CM Dhami

सीएम धामी ने अमित शाह से की भेंट, पैक्स धनराशि बढ़ाने का किया आग्रह

Posted by - August 6, 2022 0
नई दिल्ली/ देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित…
Case filed against two people for spreading corona

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में नमाज अदा करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Posted by - April 6, 2020 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड़ में भर्ती लोगों द्वारा खुले में नमाज अदा करने को…