surendra negi

उत्तराखंड: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव

868 0
कोटद्वार। उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी (Surendra Singh) कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार सुबह उनकी टेस्ट रिपोर्ट आई थी। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रहा थी जिसकी वजह से उन्होंने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह जानकारी कोटद्वार बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर बीसी काला ने दी हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके परिवार के चार सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव आए थे। सुरेंद्र सिंह नेगी (Surendra Singh) भी बीती 22 मार्च को हरीश रावत के संपर्क में आए थे। जिसके वजह से उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी। इसलिए वे सोमवार को होली मिलन समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि 22 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने कोटद्वार और जयहरीखाल आए थे। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नेगी (Surendra Singh) भी हरीश रावत के साथ थे। हरीश रावत के पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने भी कोरोना जांच करवाई थी जिसमें बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। रविवार को जहां प्रदेश में कोरोना के 366 मामले सामने आए थे, तो वहीं सोमवार को कोरोना के 109 नए मरीज मिले थे। देहरादून जिले के कुछ इलाकों को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है। होली के बाद कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए देहरादून के दून हॉस्पिटल में कोविड-19 के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं।

Related Post

AI will transform the landscape of healthcare services in villages: Dr. Pinky Joval

एआई से पूरी तरह बदल जाएगी गांव की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: डॉ. पिंकी जोवल

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ: स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका को लेकर होटल द सेंट्रम में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश…
Swatantra Dev

सपा का एजेंडा; माफियावाद, गुंडागर्दी, अपराध का माहौल और जनता बेहाल : स्वतंत्रदेव

Posted by - January 26, 2022 0
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि  विधानसभा चुनाव के…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के ओडीओपी निर्यात कर रहा है: सीएम योगी

Posted by - January 24, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल…
CJI यौन उत्‍पीड़न मामला

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा की याचिका की खारिज

Posted by - April 12, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा करने की अनुमति की मांग संबंधी याचिका…