harshvardhan

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

800 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जानकारी के मुताबिक डॉ. हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने दिल्ली के हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट में वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इस दौरान उनके साथ पत्नी नूतन भी मौजूद रहींं।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने कहा कि आज मैंने और मेरी पत्नी ने वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली। पहली डोज 2 मार्च को ली थी तब से लेकर अब तक हम दोनों को कोई दिक़्क़त नहीं हुई। मैंने पहले भी यह बात कही थी कि दोनों वैक्सीन एकदम ठीक है।
हर्षवर्धन ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

बता दें, कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने कहा कि आज मैंने और मेरी पत्नी ने वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली। पहली डोज 2 मार्च को ली थी तब से लेकर अब तक हम दोनों को कोई दिक़्क़त नहीं हुई। मैंने पहले भी यह बात कही थी कि दोनों वैक्सीन एकदम ठीक है।

 

वहीं, वैक्सीन पर अफवाहों को लेकर उन्होंने कहा कि साइंटिस्ट की बात सुनिए, सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर गौर ना करें। सही इन्फॉर्मेशन पर यकीन करें। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज लेने के 2 हफ्ते बाद बॉडी में एन्टीबॉडी बननी शुरू हो जाती है। डोज़ लेने के बाद लापरवाही नहीं करनी है। दो ग़ज़ की दूरी और मास्क लगाना जरूरी है।

कोरोना को हरा देंगे

वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने (Harsh Vardhan) कहा कि देश को लोगों को यह बताना चाहता हूं कि अब तक देश मे 6 करोड़ 11 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 134 फीसदी मोर्टेलिटी रेट है भारत मे जो सबसे कम है। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के मुताबिक जारी गाइडलाइंस को अपनाएं।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री (Harsh Vardhan) ने कहा कि अगर देश की जनता वैक्सीन आंदोलन को अपना समर्थन देंगे तो हम कोरोना को हरा देंगे। इस दौरन उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट होना चाहिए और जरूरत के मुताबिक लोगो को क्वारंटाइन करना चाहिए।

Related Post

RAHUL GANDHI

ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये ट्वीट महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अस्पताल में आग लगने से…
Gorakhpur

चिकित्सा सुविधाओं की सुपर स्पेशियलिटी का बड़ा केंद्र बन रहा गोरखपुर

Posted by - April 29, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि गोरखपुर (Gorakhpur) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में सुपर…
राजनाथ सिंह

भारतीय और चीनी सेना के सूझबूझ से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम : राजनाथ

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे। जहां पर उन्होंने बुमला इलाके…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘गंगा के प्रहरी’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ का किया विमोचन

Posted by - May 31, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की…