CM Dhami

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में प्रगति पोर्टल बना प्रभावी निगरानी तंत्र: मुख्यमंत्री धामी

118 0

देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार (पीआईबी) देहरादून द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने बताया कि परियोजनाओं, योजनाओं एवं जन शिकायतों की त्वरित समीक्षा और समाधान के उद्देश्य से प्रो-एक्टिव एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (PRAGATI) पोर्टल की शुरुआत की गई थी। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत लॉन्च किया गया यह पोर्टल भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की नियमित निगरानी करता है तथा सामने आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करता है, जिससे विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरती हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, रेलवे, आईटी, स्वास्थ्य सेवाएं और हवाई सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 42 परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है, जिनमें से 1.22 लाख करोड़ रुपये के 15 हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट्स की समीक्षा PRAGATI मैकेनिज्म के तहत की जा रही है। इनमें से अब तक 10 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 32 परियोजनाओं पर तेजी से कार्य प्रगति पर है।

अंडर इम्प्लीमेंटेशन 32 परियोजनाओं में से 12 परियोजनाएं PRAGATI पोर्टल के माध्यम से मॉनिटर की जा रही हैं। इनमें सड़क एवं राजमार्ग की 19 परियोजनाएं, IT/ITES की 3, ऊर्जा उत्पादन की 3, रेलवे की 2 तथा कृषि, उद्योग-वाणिज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपशिष्ट एवं जल प्रबंधन से संबंधित एक-एक परियोजना शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने कहा कि चार धाम सड़क परियोजना जैसी बड़ी योजनाओं पर तेजी से कार्य हुआ है। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेलवे लाइन देश की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। परियोजना के पूर्ण होने पर यह क्षेत्र पर्यटन और चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। साथ ही सामरिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है, क्योंकि मानसून के दौरान मार्ग बाधित होने की स्थिति में यह रेलवे लाइन आवागमन को सुगम बनाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, धनोल्टी और देहरादून आने वाले पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जल विद्युत परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य चल रहा है, जिनकी प्रतिदिन समीक्षा प्रगति पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में प्रगति पोर्टल की अहम भूमिका है।

भागीरथी इको-सेंसिटिव ज़ोन के कारण जल विद्युत परियोजनाओं में आ रही चुनौतियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI) 2025–26’ के अंतर्गत उत्तराखंड के लिए 734 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ऋण राशि तथा शहरी क्षेत्रों में भूमि सुधार हेतु 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में SASCI योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को प्राप्त कुल सहायता 1,806.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वित्तीय सहायता ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने और इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Post

शिरडी सांई मंदिर

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शिरडी सांई मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Posted by - March 17, 2020 0
मुंबई । महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले में विश्वविख्यात शिरडी सांई बाबा मंदिर को कोरोना वायरस के प्रकोप के फैलने से…
Kartik Purnima

रोहिणी नक्षत्र में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर करें ये 3 उपाय, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Posted by - November 29, 2020 0
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) स्नान पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार को सुबह पूर्णिमा तिथि को रोहणी नक्षत्र होने…
Naxalites

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को किया ढेर, सर्च अभियान जारी

Posted by - May 7, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की विशाल और दुर्गम पहाड़ियों में पिछले दो सप्ताह से सुरक्षा बलों द्वारा…