AK Sharma

एके शर्मा ने विद्युत बिल राहत योजना के विभिन्न शिविरों का किया निरीक्षण

104 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिंदटोलिया, सुग्गीचौरा, गजियापुर, डुमरी एवं मरयादपुर सहित विभिन्न स्थानों पर लगे शिविरों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बिंदटोलिया में आयोजित विद्युत बिल राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में विसंगतियां हैं, उनका तत्काल सुधार कर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए भी संयुक्त शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कटान से प्रभावित परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

सु‍ग्गीचौरा में आयोजित शिविर के दौरान भैरोपुर निवासी एक उपभोक्ता के 16 वर्ष पुराने ₹2 लाख 15 हजार के विद्युत बिल का निपटारा मात्र ₹28 हजार में होने पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने उपभोक्ता को बधाई दी। उपभोक्ता ने 1 लाख 87 हजार की छूट मिलने पर ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसी तरह डुमरी शिविर के निरीक्षण के दौरान एक अन्य उपभोक्ता का ₹3 लाख 23 हजार का विद्युत बिल समायोजित होकर ₹1 लाख 6 हजार में निपटने पर उपभोक्ता ने इस लोककल्याणकारी योजना के लिए मंत्री ए.के. शर्मा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने गजियापुर एवं मरयादपुर में लगे शिविरों का भी निरीक्षण किया और उपभोक्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में विद्युत बिल राहत योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को राहत देना है और किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर राम बाबू के साथ अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

वन नेशन वन इलेक्शन का विधान देश को बनाएगा एक समृद्ध राष्ट्र: एके शर्मा

Posted by - April 27, 2025 0
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी…
CM Yogi heard the problems of 200 people in Janta Darshan

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - June 28, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla.

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

Posted by - December 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अयोध्या आगमन पर महापौर, जनप्रतिनिधियों…