RAJNATH SINGH

एलडीएफ-यूडीएफ केरल में खेल रही हैं मैत्री मैच : राजनाथ

834 0
तिरुवनंतपुरम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि वे केरल में मैत्री मैच खेल रहे हैं।

6 अप्रैल को केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजनाथ (Rajnath Singh) ने यहां एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और वाम दल पश्चिम बंगाल से 2,000 किलोमीटर दूर केरल में एक-दूसरे के खिलाफ जी जान से लड़ रहे हैं, लेकिन वे आपस में सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों केरल में मैत्री मैच खेल रहे हैं।

केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजनाथ (Rajnath Singh)  ने यहां पत्रकारों से कहा कि हालांकि कांग्रेस और वाम दल पश्चिम बंगाल से 2,000 किलोमीटर दूर केरल में एक-दूसरे के खिलाफ जी जान से लड़ रहे हैं, लेकिन वे आपस में सहयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि यूडीएफ या एलडीएफ की जीत अंत में केरल के लोगों की हार ही होती है।

राजनाथ (Rajnath Singh) ने कहा कि एलडीएफ-यूडीएफ का वक्त खत्म हो चुका है। दोनों राजनीतिक गठबंधन केरल के लोगों की नई आकांक्षाओं को नहीं समझते हैं। लोग बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ये दोनों मोर्चे लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि एलडीएफ को लोगों को झूठी उम्मीदें देने की बजाय अपने वादे पूरे करने के लिए किए काम पर रिपोर्ट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों मोर्चों की तुष्टीकरण की नीतियां केरल को विकास के रास्ते से दूर ले गईं।

Related Post

ITTF

यूपी की नई आर्थिक सोच को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बना IITF-2025

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 (IITF-2025) के माध्यम से उत्तर प्रदेश अपनी आर्थिक क्षमता व अवसरों की नई उड़ान को…
cm yogi

प्रदेश में तत्कालीन सरकारें मजबूरी में गठबंधन करती रहीं फिर भी विकास के नाम पर अराजकता फैलती रही: मुख्यमंत्री

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर चर्चा करते हुए कहा…