cm dhami

सीएम धामी ने नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

112 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कैलेंडर के माध्यम से राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों को एक सुसंगठित एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आमजन के लिए जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सूचना विभाग की टीम को इस उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि विभाग ने सदैव सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी सूचना विभाग नवीन तकनीकों, रचनात्मक सोच और नवाचार के साथ जनहितकारी सूचनाओं का व्यापक एवं प्रभावी प्रसार करता रहेगा, ताकि सरकार की योजनाओं और नीतियों की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

इस अवसर पर अपर सचिव सूचना बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव एवं उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह उपस्थित रहे

Related Post

Agneepath

अग्निपथ योजना: तीन सेना प्रमुख आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Posted by - June 21, 2022 0
नई दिल्ली: सशस्त्र बलों के तीनों प्रमुख आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात करेंगे और उन्हें अग्निपथ योजना…
PM Modi

कोरोना के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय…
National Games

गोवा में चमका उत्तराखंड का ‘सूरज’, रेस वॉकिंग में जीता पहला गोल्ड

Posted by - October 30, 2023 0
पणजी। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों 2023 (National Games 2023) में सोमवार को आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा में उत्तराखंड (Uttarakhand)  के…
Dr. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : आवास विभाग, राज्य सम्पत्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr.…