CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla.

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

104 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अयोध्या आगमन पर महापौर, जनप्रतिनिधियों सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) सुबह सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ से वह सीधे हनुमानगढ़ी गए और संकटमोचन हनुमान के दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने उपस्थित आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के श्रीचरणों में शीश झुकाकर श्रद्धा व्यक्त की और विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के इस दौरे को लेकर अयोध्या में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या के समग्र विकास और धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की बात कही।

Related Post

AK Sharma

फाल्ट होने पर शीघ्र ठीक किया जाए, टेढ़े पोल व झूलते तारों को ठीक करें: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 10, 2024 0
लखनऊ। यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकाय निदेशालय में बिजली महकमें के आला अफसरों के…
मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन

मुलायम अपने 81वें जन्मदिन पर कहा कि अब कार्यकर्ताओं का मनाएं और मुझे बुलाएं

Posted by - November 22, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रदेश…
नक्सली हमला

दंतेवाड़ा : बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, विधायक समेत पांच की मौत

Posted by - April 9, 2019 0
दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली…
CM Yogi reached Shringverpur in Prayagraj

महाकुम्भ के आयोजन स्थल को बताया था वक्फ की जमीन, पीएम मोदी ने मनमानी पर लगायी लगाम- सीएम योगी

Posted by - April 3, 2025 0
प्रयागराज। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारी के दौरान वक्फ बोर्ड ने दावा किया…