प्रीति जिंटा

बर्थडे: बेहद मुश्किलों में गुजरा प्रीति जिंटा बचपन

2068 0

मुंबई।  अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबको फैन बनाने वालीं प्रीति जिंटा 31 जनवरी को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रीति जिंटा 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।प्रीति का जन्म 31 जनवरी, 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ। उनकी मां का नाम नीलप्रभा था। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा सैन्य अधिकारी थे लेकिन जब प्रीति 13 साल की थीं, उसी समय पिता का साथ छूट गया। एक कार दुर्घटना ने उनसे उनके पिता को छीन लिया था।

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ED ने भेजा कारण बताओ का नोटिस 

आपको बता दें प्रीति अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत शेखर कपूर निर्देशित ‘तारा रमपमपम’ से करने वाली थीं। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन थे, लेकिन यह फिल्म किसी वजह से बन नहीं सकी। तब शेखर कपूर ने निर्देशक मणिरत्नम को शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ में उन्हें कास्ट करने के गुजारिश की। इस फिल्म में प्रीति सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं।

ये भी पढ़ें :-कंगना के खिलाफ मणिकर्णिका’ फिल्म के डायरेक्टर क्रिश ने उगला जहर 

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की। प्रीति जिंटा के बॉलीवुड में कई स्टार के साथ अफेसर की खबरें सुनने को मिल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने 29 फरवरी साल 2016 को जीन गुडइनफ से शादी रचाई।

जीन गुडइनफ से पहले एक वक्त था जब प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का अफेयर खूब चर्चा में रहता था। नेस उनकी आईपीएल टीम नेस किंग्स इलेवन पंजाब के सहयोगी ओनर भी हैं।

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोनावायरस पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को मीडिया दे पर्याप्त कवरेज : एम वेंकैया नायडू

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के…
प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, ये एक्टर बोला-‘वैसे भी अब कहीं प्रगति लिखा देख यकीन नहीं होता’

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट रखने की घोषणा की…