CM Dhami

सीएम धामी का निर्देश: ठंड से बचाव को अलाव और रेन बसेरों में पुख़्ता व्यवस्था करें

57 0

नैनीताल। नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बढ़ रहे ठंड को देखते हुए प्रदेशभर में रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रेन बसेरों में सभी उचित व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए जाए ।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जिले में टीमों को सक्रिय रखते हुए शहरों, कस्बों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि असहाय एवं बेघर लोगों को समय पर राहत मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है ।

उन्होंने (CM Dhami) नगरीय क्षेत्रों के साथ ही कस्बों में भी सायंकाल में ठंड अधिक होने पर नियमित रूप से अलाव जलाने के साथ ही नियमित उनकी मोनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, वितरण और निगरानी की दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा है।

Related Post

Dehradoon Curfew

देहरादून में आज से एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या रहेंगी पाबंदियां?

Posted by - April 26, 2021 0
देहरादून। कोरोना वायरस के मामलों में निरंतर हो रही वृद्धि के मद्देनजर देहरादून (Curfew imposed in Dehradun) में 26 अप्रैल…
uttrakhand

दल बदलुओं की बर्थडे पार्टियां याद रहीं, आद्य पुरुष के परिजनों का सुख- दु:ख भूले!

Posted by - November 12, 2021 0
देहरादून। प्रदेश में अब तक कुल 16 विधानसभाओं में बड़ी संख्या  में इस तरह के कार्यक्रम हो चुके हैं, सैकड़ों…
PM

असम में महाबाहु- ब्रह्मपुत्र जलमार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

Posted by - February 19, 2021 0
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को असम को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने…
संजय मांजरेकर कमेंटरी पैनल से आउट

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को कमेंटरी पैनल से आउट, नाखुश थी BCCI

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित व भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज को…