PM Modi

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

136 0

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आयोजन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने वहां मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन की तैयारियों को परखा और मंदिर प्रशासन व जनपद प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों का भी जायजा लिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्यावासियों का अभिनंदन करते हुए वे श्री रामजन्मभूमि मंदिर जाएंगे। इसके पहले सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री सप्तमंदिर जाएंगे और महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाएंगे।

इसके बाद वे शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बाबा का लिया आशीर्वाद

Posted by - October 27, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल…
cm yogi

शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम-रोम में बसा है हनुमान चालीसा: सीएम योगी

Posted by - January 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव (Gorakhpur Mahotsav) के समापन समारोह में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम (Sonu Nigam) के गये हनुमान…