CM Dhami performed worship at Jageshwar Dham

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

140 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी (CM Dhami) ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आस्था के संगम के रूप में विकसित किया जाए।

Related Post

election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी…

येदियुरप्पा के करीबी के घर IT की छापेमारी, करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट फिक्सिंग का मामला

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। आयकर अधिकारियों ने गुरुवार को बेंगलुरु सहित कर्नाटक के कई स्थानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी कर्नाटक के…
Road Safety

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए योगी सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसको…