Election commission

बंगाल चुनाव : ADG समेत कई अफसरों के तबादले, निर्वाचन आयोग को मिली थी शिकायत

901 0

कोलकाता। चुनाव आयोग (Election Commission) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एडीजी सहित कई अफसरों के तबादले किए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिन अधिकारियों का तबादला किया है उनमें पश्चिम क्षेत्र के एडीजी संजय सिंह, डीसीपी (दक्षिण कोलकाता) सुधीर नीलकंठ, एसपी (कूच बिहार) के कन्नन, एसपी (डायमंड हार्बर) अविजित बनर्जी और झारग्राम की जिला निर्वाचन अधिकारी आयशा रानी का नाम शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि इन अधिकारियों के बारे में शिकायतें थीं और उनकी निगरानी में क्षेत्रों में हिंसा की खबरें थीं। चुनाव आयोग के निर्देश में कहा गया है कि चुनाव पूरा होने तक आयशा रानी मुख्य सचिव के कार्यालय से जुड़ी रहेंगी। आयोग ने आदेश के मुताबिक, राजेश कुमार को एडीजी पश्चिम क्षेत्र, जोएशी दासगुप्ता को डीईओ झारग्राम, अरिजीत सिन्हा को एसपी (डायमंड हार्बर), देबाशीष धर को एसपी (कूचबिहार) और आकाश मघरिया को डीसीपी (दक्षिण कोलकाता) के रूप में को तैनात किया गया है।

योगी की हुंकार, बोले- ममता का नारा ‘मेरा विकास और TMC का विकास’

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं, 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Post

UP Police played an important role in making UPITS divine and grand.

पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025

Posted by - September 30, 2025 0
ग्रेटर नाेएडा: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) को सफल, सुरक्षित और भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police)…

दिल्ली दंगा केस में हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच को बताया हास्यास्पद, कहा- पुलिस ने आरोपियों के बचाव का रास्ता बनाया

Posted by - July 14, 2021 0
पिछले साल उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस पर 25 हजार रुपए…

मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी

Posted by - August 21, 2021 0
कोरोना संकट के बीच जहां मनरेगा शहरों से लौटे मजदूरों के लिए सहारा बना वहीं अब खुलासा हुआ कि इसमें…
PM Modi

पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों पर इन राज्यों से किया आग्रह

Posted by - April 27, 2022 0
नई दिल्ली: कोविड (Covid) की संभावित चौथी लहर को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)…