cm yogi

योगी की हुंकार, बोले- ममता का नारा ‘मेरा विकास और TMC का विकास’

737 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee) पर निशाना साधते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ममता बनर्जी( Mamta Banerjee) सिर्फ टीएमसी का विकास चाहती हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा जमकर प्रचार कर रही है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बंगाल के मेदिनीपुर पहुंचे।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee) पर निशाना साधा है।

सीएम योगी(CM Yogi)  ने कहा, 10 वर्षों से बंगाल में टीएमसी की सरकार है, लेकिन बंगाल की बदहाली और गरीबी को दूर नहीं कर पाई। 10 वर्षों में बंगाल में दीदी ने कोई उद्योग नहीं लगने दिया। उद्योग नहीं लगेंगे, तो विकास नहीं होगा, नौजवानों को रोजगार नहीं मिलेगा।  हर योजना में टोलाबाजी और लूट है।

उन्होंने कहा, ममता दीदी गरीबों, मछुआरों या किसानों का विकास नहीं करना चाहतीं, क्योंकि वह सिर्फ और सिर्फ टीएमसी का विकास चाहती हैं। उनका नारा ‘मेरा विकास और टीएमसी का विकास’ है, जबकि भाजपा का नारा ‘सबका साथ सबका विकास’ है।

Related Post

हरियाणा पुलिस द्वारा बेरहमी से किए गए लाठीचार्ज के बाद किसानों की महापंचायत, सड़कें की ब्लॉक

Posted by - August 30, 2021 0
हरियाणा के घरौंदा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के एक दिन बाद किसानों ने…
AK Sharma

खराब कार्य संस्कृति वाले विद्युत कार्मिक होंगे ऊर्जा विभाग के रडार पर: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर 33/11 केवी उपकेंद्र, अमेठी…
CM Yogi

प्रधानमंत्री के हाथों धर्मनगरी अयोध्या को मिलेगा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

Posted by - December 21, 2023 0
लखनऊ । श्रीरामजन्मभूमि पर बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आये मुख्यमंत्री…