CM Yogi worshiped Baba Vishwanath

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना, ’काशी कोतवाल’ काल भैरव के दर पर भी झुकाया शीश

95 0

वाराणसी : मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काशी विश्वनाथ गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई। सीएम योगी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। सीएम योगी ने नमो घाट पर गंगा आरती का औपचारिक शुभारंभ भी किया।

बच्चों को बांटी चॉकलेट, नवजात को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री के रूप में पूरे दिन ‘कर्म पथ’ से गुज़रने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शाम को ‘धर्म पथ’ भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का अभिवादन किया। वहीं सीएम को देखकर बाबा के भक्तों ने भी हर-हर महादेव का जयकारा लगाया।

काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने रास्ते में बच्चों को टॉफी व चॉकलेट बांटा। सीएम ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। मंदिर के पास ही मां की गोद में नवजात को देखकर रुके सीएम ने उसे आशीर्वाद भी दिया।

दर्शन-पूजन के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम आदि मौजूद रहे।

Related Post

RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी, फेल नीतियों से आई कोरोना की दूसरी लहर- राहुल गांधी

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। इससे पहले आठ अप्रैल को पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी में राहुल ने यह आरोप भी लगाया…
CM Yogi

ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - May 14, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को घोषित ICSE 10वीं व ISE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों,…
Chief Minister

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? नए चेहरे पर मंथन शुरू, इनका नाम सबसे आगे

Posted by - March 11, 2022 0
देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने प्रचंड जीत हासिल की है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
Director Information Vishal Singh administered the oath to the office bearers.

सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की होती है बहुत बड़ी जिम्मेदारी: विशाल सिंह

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ : सूचना विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को…