pm modi in loksabha

कांग्रेस सांसद ने कहा- प्रधानमंत्री हैं कहां? क्या बंगाल ढूंढने जाएं? इतना कहते ही…

837 0

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस (Congress MP Ravneet Singh Biitu) ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं और सदन में नहीं आ रहे। हालांकि विपक्ष के इन आरोपों के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री मोदी सदन में पहुंचे। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस के नेता बनाये गए (Congress MP Ravneet Singh Biitu) रवनीत सिंह बिट्टू ने सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही कहा कि पूरा बजट सत्र हो गया लेकिन प्रधानमंत्री कहां हैं।

 

महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं शर्मनाक व निंदनीय : मायावती

बिट्टू (Congress MP Ravneet Singh Biitu)  ने कहा प्रधानमंत्री से मिलना हो तो क्या पश्चिम बंगाल की रैली में जाकर मिलें। बिट्टू ने यह भी कहा कि इस सत्र में सदन ने अनेक विधेयक पारित किये लेकिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने कुछ नहीं कहा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष का आरोप गलत है और प्रधानमंत्री इस सदन में आए थे।

इस मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों और सरकार के कुछ मंत्रियों के बीच नोकझोंक भी देखी गई। हालांकि कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में पहुंचे और इस दौरान भाजपा सदस्यों ने जय श्री राम और भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस दौरान सदन में पहुंचे। पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और इसके बाद मौजूदा सत्र में लोकसभा में हुए कामकाज की जानकारी देकर बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

Related Post

चन्नी सरकार पर हमलावर हुए सिद्धू, कहा- चुनाव से पहले दिया जा रहा ‘लॉलीपॉप’

Posted by - November 2, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब में अपनों के बीच ही घिरी कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही है। पंजाब कांग्रेस…
BIS delegation met CM Dhami

मुख्यमंत्री ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में भारतीय मानकों (IS) का अनिवार्य समावेश सुनिश्चित के निर्देश दिए

Posted by - July 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख…
CM Dhami

पलायन रोकने के लिये बतायी प्रभावी चिंतन की जरूरत: सीएम धामी

Posted by - March 15, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में पलायन रोकने के लिये प्रभावी चिंतन की आवश्यकता…